पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के लिए ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक करने के मकसद से डीग में कई कार्यक्रम हुए। लोगों को मतदान का महत्व समझाकर अधिक से अधिक वोट डालने के लिए प्रेरित किया। मतदान करने की शपथ दिलाई गई। प्रशासन ने बोरई, खंडेवला, आलमशाह, बेलारा कलां और इकलहरा गांवों में किसान चौपाल, कृषक गोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इन कार्यक्रमों का मकसद ग्रामीणों को मतदान का महत्व समझाना है। साथ ही, उन्हें चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।