डीग में पुलिस ने एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देश पर अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया। पहाड़ी, बृजनगर, कैथवाड़ा और खोह थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। इसी कड़ी में पहाड़ी पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार की सूचना पर कार्रवाई की। उभाका जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक नाबालिग को पकड़ा। उसके पास से 315 बोर का देसी कट्टा मिला। बृजनगर पुलिस ने टेकम (58) को 61 पव्वे देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शराब की खरीद-फरोख्त की जांच हो रही है। कैथवाड़ा पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में 8 साल से फरार मुबारिक उर्फ नकली (40) को पकड़ा। उसके खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज था। खोह पुलिस ने 'ऑपरेशन शिकंजा 2.0' के तहत एनडीपीएस एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ और आगे की जांच जारी है।