डीग में सदर थाना क्षेत्र के बहताना गांव में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक प्रेग्नेंट महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे डीग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में मंगलवार सुबह मोहित परमार पानी भरने गया था, तभी फतेह सिंह पक्ष के लोगों ने मोहित (28) के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब मोहित की पत्नी रुचि (20), जो 7 महीने की गर्भवती थी, अपने पति को बचाने आई, तो फतेह सिंह के लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। 1 साल पहले हुई थी शादी मोहित के अनुसार, रुचि की 2 बड़ी बहनों की शादी इसी गांव में उनके चाचा के लड़कों से हुई है। रुचि की शादी करीब 1 साल पहले मोहित से हुई थी। फतेह सिंह पक्ष के लोग मोहित की शादी का विरोध कर रहे थे और तभी से मोहित के परिवार से दुश्मनी रखते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी घटना की सूचना मोहित ने एसपी शरण गोपीनाथ कांबले को दी। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस बहताना गांव पहुंची और मामले की जानकारी ली। घायल रुचि को तुरंत डीग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर थाने के एएसआई गिरधारी लाल ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और 4 लोगों को हिरासत में लिया। मोहित ने नामजद लोगों के खिलाफ डीग सदर थाने में लिखित तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।