आरयू ने इस सेशन से 3 कॉलेजों में नए कोर्स शुरू किए थे, लेकिन उनमें छात्रों ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई है। हालात यह है कि राजस्थान और कॉमर्स कॉलेज में तो कोर्स शुरू भी नहीं हो पाए हैं। यूनिवर्सिटी ने नई एजुकेशन पॉलिसी के अनुसार इस सेशन से एईडीपी शुरू किए थे। इन कोर्स में अप्रेंटिसशिप के दौरान छात्रों को 9 हजार रुपए स्टाइपेंड भी मिलेगा। वहीं राजस्थान यूनिवर्सिटी ने इन कोर्सेज को बीए, बीकॉम, बीएससी के बराबर मान्यता देते हुए शुरू किया था। दूसरी तरफ राजस्थान यूनिवर्सिटी के चारों संघटक कॉलेजों में करीब 7 हजार सीटें हैं, जिनमें बीए, बीकॉम, बीएससी जैसे पारंपरिक कोर्स में हर साल एडमिशन के लिए मारामारी रहती है। कॉमर्स कॉलेज में 20 छात्र भी नहीं होने से कोर्स नहीं चले कॉमर्स कॉलेज में बीकॉम ह्यूमन रिसोर्स ऑपरेशन और बीकॉम इन बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस कोर्स शुरू किए गए थे। दोनों कोर्स में 60-60 सीटें थीं। बीएफएसआई में 13 छात्रों ने आवेदन किया और इनमें से 9 ने फीस जमा करवाई, लेकिन कम से कम 20 छात्र नहीं होने की वजह से कोर्स शुरू नहीं हुआ। इसी तरह एचआरओ कोर्स में सिर्फ 3 ही छात्रों ने आवेदन किया था। सभी छात्रों को सामान्य बीकॉम में शिफ्ट कर दिया गया। राजस्थान कॉलेज में शुरू नहीं हुआ कोर्स आरयू के राजस्थान कॉलेज में बीए कंटेंट एंड क्रिएटिव राइटिंग कोर्स लाया गया। छात्रों ने एडमिशन के लिए आवेदन भी किया, लेकिन संख्या कम रही। इस वजह से आवेदन करने वाले छात्र भी दूसरे कोर्स में चले गए। ऐसे में कोर्स शुरू ही नहीं हुआ। महारानी में शुरू हुआ, पर सीटें नहीं भरी महारानी कॉलेज में बीकॉम बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस में 46 छात्राओं ने एडमिशन लिया। वहीं बीए कंटेंट एंड क्रिएटिव राइटिंग कोर्स में 20 से ज्यादा छात्राओं ने एडमिशन लिया, कोर्स शुरू हो गया। इसके बाद कुछ छात्राओं ने एडमिशन कैंसिल करवा लिया, अब 16 छात्राएं ही हैं। मुझे एक महीना ही हुआ है इन कोर्सेज में एडमिशन की क्या स्थिति है, इस बारे में पता करवाते हैं। -प्रो. बी. पी. सारस्वत, कुलगुरु, राजस्थान यूनिवर्सिटी कहां-कितनी सीटें खालीं एमबीबीएसनिजी मेडिकल कॉलेज, कॉलेजरिक्त सीटें, व्यास मेडिकल कॉलेज, जोधपुर96, जेईटी, जोधपुर18, जेएनयू, जयपुर09, डॉ. बीएस तोमर, जगतपुरा07 गीतांजलि, जयपुर02, बीएस तोमर साइंस टेक सिटी, जयपुर01, गीतांजलि, उदयपुर01, सुधा मेडिकल कॉलेज, कोटा01, भारत विकास संस्थान, कोटा01, कुल, एमबीबीएस सीटें136, बीडीएस निजी डेंटल कॉलेज, महाराजा गंगासिंह, गंगानगर18, जयपुर डेंटल कॉलेज, जयपुर01, सुरेन्द्र डेंटल कॉलेज, श्रीगंगानगर01, एसएस टांटिया, श्रीगंगानगर01