दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप के बाद मर्डर और दोस्त की पत्नी रेप करने के आरोपी की मां सदमे में है। बेटे की इस करतूत पर उसे विश्वास ही नहीं हो रहा है। मामले को लेकर एक शब्द भी नहीं बोल पा रही है। आरोपी के 12वीं में 90 प्रतिशत अंक आए थे। ऐसे में उम्मीद थी कि बेटा सरकारी अफसर बन सकता है लेकिन उसने परिवार पर कलंक लगा दिया। बता दें कि पुलिस ने आरोपी को घटना वाले दिन ही 22 अप्रैल को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था। चार दिन के रिमांड के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। अब अलवर पुलिस आरोपी को कस्टडी में लेकर आ सकती है। आरोपी अलवर जिले राजगढ़ स्थित एक गांव का रहने वाला है। बेटे की घिनौनी हरकत से सदमे में मां आरोपी के परिवार में माता-पिता और दो भाई है। मां बेटे की इस घिनौनी करतूत पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। उसे गहरा सदमा लगा है। उसे यकीन ही नहीं हो रहा कि उसका बेटा ऐसा कुछ कर सकता है लेकिन सच्चाई कोई नहीं बदल सकता। आस-पास के लोगों का कहना है कि गरीबी में भी उसने बेटे को पढ़ाया-लिखाया। सोचा कि बेटा सरकारी अफसर बनकर घर के सारे दुख दूर कर देगा लेकिन उसने कभी न भुलाए जाने वाला कलंक परिवार के नाम कर दिया। आरोपी के 12वीं में आए थे 90 प्रतिशत अंक आस-पास के लोगों से पता चला कि आरोपी पढ़ाई में अच्छा था। उसने सांइस-मैथ्स से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 12वीं पास की थी। हालांकि 12वीं क्लास में ही उसे ऑनलाइन जुआ खेलने की लत लग गई थी। जुआ में पैसा हारने के बाद उधार लेने लग गया। इसके साथ ही वैश्यावृति में भी लग गया था। अफसर के दूसरों नौकरों से लिया था उधार आरोपी दिल्ली में IRS अफसर के घर नौकर था। वह ऑनलाइन जुआ खेलने में काफी पैसे हार चुका था। उसने अपने परिचितों और दूसरे नौकरों से भी पैसा उधार ले रखा था। नौकरों ने रुपए वापस मांगे तो लौटाने में आनाकानी करने लगा था। यह बात IRS अफसर तक पहुंची तो उन्होंने उसे नौकरी से निकाल दिया था। नौकरी छुटने के बाद मार्च में अपने गांव आया था। दिल्ली और अलवर में रेप-मर्डर की वारदात की दिल्ली पुलिस के अनुसार- आरोपी ने 22 अप्रैल को दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप, मर्डर के बाद लूट की वारदात भी थी। आरोपी सुबह 6.30 बजे घर में दाखिल हुआ था। 40-45 मिनट अंदर रहा, करीब 7.15 बजे घर से बाहर आया था। सीसीटीवी में भी आरोपी दिखाई दिया था। आरोपी ने अफसर के घर से गहने और 2 लाख रुपए कैश भी चुराया था। दिल्ली पुलिस ने लूट का माल जब्त कर लिया है। आरोपी ने 21 अप्रैल को अलवर के राजगढ़ में अपने दोस्त की पत्नी से भी रेप किया था। रेप के बाद एबुलेंस से दिल्ली भागा था। इसके बाद टैक्सी से IRS अफसर के घर पहुंचकर वारदात की थी। आरोपी को भेजा जेल,अलवर पुलिस कस्टडी में लेगी दिल्ली पुलिस आरोपी को पकड़ने अलवर आई थी। तब उसके दिल्ली में ही होने का इनपुट मिला था। इसके बाद 22 अप्रैल को दिल्ली से उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को जेल भेजा गया है। आरोपी से वारदात में काम लिया सामान जब्त कर लिया गया है। आरोपी व पीड़िता के मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। अब अलवर पुलिस उसे कस्टडी में ले सकती है। --- मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- दोस्त की पत्नी से रेप कर एंबुलेंस से दिल्ली भागा:डुप्लीकेट चाबी से IRS अफसर के घर में घुसा आरोपी; बेटी से दुष्कर्म के बाद हत्या की दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की रेप के बाद हत्या करने से पहले आरोपी ने अपने दोस्त की पत्नी से भी रेप किया था। (पढ़िए पूरी खबर)