बाड़मेर | बाड़मेर ग्रामीण ग्राम पंचायत के वार्ड पंच तेजाराम माचरा ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक, बाड़मेर को आवेदन देकर एनएच-15 से उदयन स्कूल रोड की क्रॉसिंग को ठीक कराने की मांग की है। आवेदन में बताया गया कि क्रॉसिंग टूटी होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं ।