राजस्थान नाथ समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र योगी को कोटपूतली-बहरोड़ कांग्रेस कमेटी ने जिला सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर नाथ समाज में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने उनके कार्यालय पहुंचकर धर्मेंद्र योगी का अभिनंदन किया। उन्हें माला और साफा पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संगठन को मिलेगी मजबूती धर्मेंद्र योगी की यह नियुक्ति समाज सेवा और संगठन के प्रति उनके निरंतर समर्पण तथा निष्ठा का परिणाम मानी जा रही है। उपस्थित वक्ताओं ने इसे उनके जमीनी कार्य और नेतृत्व क्षमता का सम्मान बताया। कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी से क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। ये रहे मौजूद इस मौके पर महेंद्र योगी, शेरसिंह योगी, चितरंजन गुरुजी, महेश योगी, महावीर योगी, युवा मोर्चा नाथ समाज जिलाध्यक्ष मोनू योगी, सतीश योगी, सचिन योगी, रोहित योगी सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।