धौलपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ के चुनाव में संतोष कुमार त्यागी को निर्विरोध अध्यक्ष और रनवीर सिंह परमार को सचिव चुना गया। चुनाव अधिकारी दुर्गेश यादव की देखरेख में वर्ष 2026 से 2030 तक के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी पदों पर एक-एक नामांकन आने के कारण सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। राजेश शर्मा सहित चार उपाध्यक्ष चुने गए नई कार्यकारिणी में राजेश शर्मा, मनोज तिवारी, राजेश और डॉ. अभिजीत अस्थाना को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रवेश, प्रीति, सतीश कुमार और चंद्रशेखर सिंह को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। महावीर प्रसाद बंसल को कोषाध्यक्ष चुना गया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने पर जोर कार्यक्रम में अनुराग मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनूप अस्थाना सहित अन्य पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष कुमार त्यागी और सचिव रनवीर सिंह परमार ने बताया कि संघ का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बॉल बैडमिंटन को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जाएगा।