धौलपुर में भगवान परशुराम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पीसी बोहरा का स्वागत समारोह मचकुंड रोड स्थित भगवान परशुराम सेवा सदन में हुआ। अध्यक्ष पीसी बोहरा ने नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। यादवेन्द्र शर्मा उपाध्यक्ष, महेश कुमार शर्मा महासचिव, नरेश दीक्षित कोषाध्यक्ष और सुभाष भारद्वाज सचिव बने। राजेश शर्मा बौहरे, डॉ. राधेश्याम शर्मा कैथरी, रविन्द्र शर्मा, मुकेश शर्मा बबलू और डॉ. सतीश शर्मा सदस्य के रूप में शामिल किए गए। अध्यक्ष पीसी बोहरा ने निर्धन छात्रों को छात्रवृत्ति और युवाओं को रोजगार मार्गदर्शन देने का संकल्प लिया। उन्होंने परशुराम सेवा सदन को सर्वसुविधायुक्त बनाने की बात कही। नगर परिषद सभापति गिरीश गर्ग ने ट्रस्ट भवन तक सड़क, लाइटिंग और स्वच्छता पर ध्यान देने का आश्वासन दिया। सौंदर्यीकरण और पार्किंग के लिए प्रस्ताव तैयार कराने की बात भी कही।