धौलपुर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 42वें बलिदान दिवस और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों व धर्मनिरपेक्षता की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। गरीबों और किसानों की हितैषी थीं इंदिरा गांधी कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा ने की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित दुर्गा दत्त शास्त्री ने कहा कि इंदिरा गांधी और सरदार पटेल का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इंदिरा गांधी गरीबों और किसानों की हितैषी थीं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान-सम्मान बढ़ाया। उन्होंने राष्ट्र की बुनियाद मजबूत करने का संकल्प लेने की बात कही। देश की एकता और अखंडता में पटेल की अहम भूमिका पंडित साकेत बिहारी शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल और इंदिरा गांधी देशभक्त नेता थे। दोनों ने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया और लोकतांत्रिक मूल्यों एवं धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करने के लिए काम किया। उन्होंने लोगों से दोनों नेताओं के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। जिला प्रवक्ता धनेश जैन ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी रखे विचार सभा में प्रदेश कांग्रेस महिला उपाध्यक्ष लीना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अविनाश शास्त्री और ऋषिकेश मित्तल ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान पूर्व प्रधान पंचायत समिति धौलपुर धर्मेंद्र दिनकर, जिला उपाध्यक्ष अनीश खान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी लाल जाटव, प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रभारी बॉबी जगरिया, जिला सचिव कमल सिंह फौजी और राधेश्याम राठौड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।