धौलपुर में अवैध पत्थर खनन पर आंगई थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। सनोरा मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में यह नाकाबंदी की थी। इस दौरान अवैध रूप से खनन किए गए पत्थरों को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोकने की कोशिश की गई। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार आरोपी पुलिस को देखकर भाग गया। पुलिस फरार आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है।