धौलपुर जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आंगई थाना पुलिस ने मंगलवार को एक कार्रवाई की। पुलिस ने एनएच-11बी रोड स्थित राधा कृष्णा स्टोन के पास से अवैध ब्लॉक पत्थरों से भरी 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। आंगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम गश्त पर थी। इसी दौरान टीम ने बिना वैध रवन्ना के ब्लॉक पत्थरों का परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। थाना पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।