धौलपुर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आंगई थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कालीमाई कच्चा रोड से एक युवक को अवैध देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बृजराज पुत्र रामसेवक को पकड़ा। बृजराज चिलाचौंद, थाना आंगई का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में आंगई पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।