धौलपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सोमवार तड़के सागरपाड़ा क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पहले हादसे में ट्रक और बाइक की भिड़ंत में आमिर की जान चली गई और तीन लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरी घटना में ड्यूटी पर आ रही हेड कॉन्स्टेबल सीता शर्मा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल हेड कॉन्स्टेबल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक-बाइक की भिड़ंत में आमिर की मौत पहला हादसा सागरपाड़ा चौकी के पास हुआ, जहां ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में आमिर की मौत हो गई, जबकि गौतम (21), भानु (25) और कंगना (18) घायल हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक (HR55 AR 6621) और बाइक (MP 07 AM 8851) को चौकी पर खड़ा करवाया है। ड्यूटी पर आ रही हेड कॉन्स्टेबल को मारी टक्कर दूसरी घटना सोमवार तड़के करीब 3:15 बजे सागरपाड़ा आरटीओ चेक पोस्ट के पास हुई। ड्यूटी पर आ रही हेड कॉन्स्टेबल सीता शर्मा (नंबर 762) को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें चोटें आईं, जिसके बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया। दोनों मामलों में पुलिस की कार्रवाई जारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दोनों हादसों के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले मामले में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को चौकी पर खड़ा करवाया गया है, जबकि दूसरे मामले में हेड कॉन्स्टेबल को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के संबंध में कार्रवाई की जा रही है।