धौलपुर में मनियां थाना पुलिस और यातायात पुलिस ने NH-44 पर बड़ी कार्रवाई की है। बगचौली खार मोड़ के पास एक कार से 261 किलो 110 ग्राम गांजा पकड़ा गया। इसकी बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार भी जब्त कर ली है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान और महानिरीक्षक डॉ. प्रीति चंद्रा के निर्देश पर हुई। कॉन्स्टेबल ड्राइवर बासुदेव शर्मा की सूचना पर थानाधिकारी अनिल कुमार गौतम की टीम ने 16 और 17 अक्टूबर 2026 को कार नंबर AP31-CB-1177 को रोककर तलाशी ली। कार से 11 प्लास्टिक के कट्टों में गांजा मिला। आंध्र प्रदेश के श्रीनिवास टी (45) और गेडम अमर चेतन्य (45) को मौके से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि वे गांजा आंध्र प्रदेश के बल्लीगौड़ा से दौसा ले जा रहे थे। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अन्य तस्करों की तलाश जारी है।