धौलपुर नगर परिषद ने शहर को साफ और सुंदर बनाने के लिए रात में सफाई अभियान शुरू किया है। यह पहल सभापति गिरीश कुमार गर्ग और आयुक्त विष्णु परमार ने की है। इसके लिए 35 सफाई कर्मचारियों की टीम लगाई गई है। नगर परिषद की आम सभा में पास हुए प्रस्ताव के बाद यह सफाई व्यवस्था शुरू हुई है। अभियान के तहत गुलाब बाग से ओडेला रोड चौराहे तक, जगदीश टॉकीज तक और जगन चौराहे से गांधी पार्क तक सफाई की गई। आयुक्त विष्णु परमार ने अधिकारियों को सफाई के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी और चालान काटे जाएंगे। सफाई निरीक्षक श्रीवास्तव और अविनाश गर्ग भी अभियान के दौरान मौजूद थे। नगर परिषद की इस पहल का व्यापारियों और शहर के लोगों ने स्वागत किया है। परिषद ने लोगों से कचरा तय जगह पर डालने और सफाई में सहयोग करने की अपील की है।