धौलपुर में निहालगंज थाना पुलिस ने 15 साल से फरार 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश रामप्रकाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 2 अन्य स्थायी वारंटी चंद्रशेखर और मौनू को भी पकड़ा है। कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जिले में फरार और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई। पुलिस मुख्यालय ने ऐसे अपराधियों को पकड़ने का अभियान शुरू किया है। भरतपुर रेंज की आईजी प्रीति चंद्रा और धौलपुर एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर यह गिरफ्तारी हुई। एडिशनल एसपी वैभव शर्मा और शहर सीओ प्रदीप कुमार की देखरेख में निहालगंज थानाधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीमें बनाई गई थीं।