धौलपुर शहर में बिजली लाइनों की मरम्मत के चलते आज अलग-अलग इलाकों में बिजली बंद रहेगी। जयपुर डिस्कॉम ने बताया है कि दो अलग-अलग फीडरों पर तय समय में मरम्मत का काम किया जाएगा। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक 33/11 केवी सब-स्टेशन हाउसिंग बोर्ड से निकलने वाले 11 केवी पुलिस लाइन फीडर पर मरम्मत होगी। इससे पुलिस लाइन, दारा सिंह नगर, महेंद्र एप्स, मयूरी नगर, रुध और प्रेरणा नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। मेटेंनेंस कार्य के चलते रहेगी बिजली सप्लाई बंद इसी तरह, दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 220 केवी ग्रिड सब-स्टेशन धौलपुर से निकलने वाले 11 केवी हाउसिंग बोर्ड फीडर पर मरम्मत का काम होगा। इस दौरान हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 1, 2, 3, 4 व 5, न्यू आदर्श नगर, झोर, चित्रांश विहार, गुरु फिलिंग स्टेशन, सोना हवेली, कांति एम्पायर, भाजपा कार्यालय और डी.जे. मोटर्स क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता (एचटीएम) ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे तय समय का ध्यान रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही पूरे कर लें।