धौलपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी। प्रेमी 26 साल का और प्रेमिका 45 साल की है। दोनों ने एक साथ एक कॉलेज के पीछे जहर खाया। इसके बाद दोनों धौलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां दोनों की तबीयत बिगड़ गई। यहां दोनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जीआरपी चौकी प्रभारी कुंवर पाल ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर तबीयत बिगड़ने के बाद जीआरपी चौकी पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मरने से पहले युवक ने बताया था प्रेमी-प्रेमिका है चौकी प्रभारी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर अर्द्ध मूर्छित हालत में मिले युवक आकाश साहू ने बताया कि वो 26 साल का है और मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा का रहने वाला है। छिंदवाड़ा की रहने वाली 45 साल की कुसुम से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। 5 बच्चों की मां थी महिला कुसुम की शादी करीब 24 साल पहले साल 2002 में धौलपुर के रजौरा खुर्द निवासी सीताराम जाटव से हुई थी। कुसुम के 4 बेटियां और 1 बेटा है। करीब 5 साल पहले 2021 में कुसुम अपने पति से अलग होकर मायके छिंदवाड़ा में रहने लगी थी। 19 साल छोटे युवक से हुआ प्रेम इसी दौरान उसका आकाश से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। कुसुम करीब 10 दिन पहले धौलपुर आई थी। पुलिस के अनुसार 7 सितंबर को आकाश फैक्ट्री में काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। वहीं 8 सितंबर को कुसुम भी घर से निकली थी। इसके बाद दोनों 8 सितंबर को धौलपुर में एक कॉलेज के पीछे पहुंचे और वहां दोनों ने जहर खा लिया। रेलवे स्टेशन पर अर्द्ध मूर्छित हालत में मिले थे जहर खाने के बाद दोनों धौलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची। वहां 9 सितंबर को इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार को दोनों के परिजन धौलपुर पहुंचे। जीआरपी ने दोनों शवों का गुरुवार को पोस्टमॉर्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी। 5 साल से पति से अलग रह रही थी महिला महिला का पति से विवाद चल रहा था, जिसके बाद वह अपने सभी बच्चों को ससुराल में छोड़कर पीहर छिंदवाड़ा में रहने चली गई। 10 दिन पहले ही वह धौलपुर के रजौरा गांव में अपने बच्चों से मिलने के लिए पहुंची थी। जहां मंगलवार को महिला धौलपुर आने की बात कह कर रजौरा से निकल गई थी।