धौलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) विजयादशमी पर 20 अक्टूबर को पथ संचलन निकालेगा। इसकी तैयारियां पूरी हैं। नगर कार्यवाह हरीश कुमार के मुताबिक, संचलन सुबह 8 बजे पैलेस रोड स्थित भार्गव वाटिका से शुरू होगा। स्वयंसेवकों में उत्साह है। यह संचलन भार्गव वाटिका से पुरानी सब्जी मंडी, हनुमान तिराहा, लालबाजार और पुराना डाकखाना चौराहा होते हुए जगन टॉकीज रोड पहुंचेगा। यहां से हरदेव नगर, पुराना हॉस्पिटल, पुराना शहर सब्जी गली और बड़ा पीर पटपरा रोड आगे बढ़ेगा। फिर गंगाबाई बगीची के पीछे मार्ग से राणा गार्डन पैलेस पहुंचेगा। राणा गार्डन पैलेस से नेता शालिग्राम की कोठी के सामने से राधा बिहारी रोड भार्गव वाटिका पहुंचेगा, जहां यह खत्म होगा। शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर संचलन के स्वागत की तैयारियां हैं। कई जगहों पर स्वयंसेवकों पर फूल बरसाकर स्वागत होगा। संघ ने संचलन के इंतजाम किए हैं।