धौलपुर में पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सिटी कोतवाली परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। इसके साथ ही भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने और उनके संरक्षण का संदेश हदया बयौ प्रिंसिपल रमन परमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों और स्टाफ ने परिसर में विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की। प्रिंसिपल परमार ने बताया कि गर्मियों के मौसम में पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों से अपने घरों की छतों, आसपास के पेड़ों और सार्वजनिक स्थानों पर भी पक्षियों के लिए पानी के पात्र रखने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पक्षियों की सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के अजय बघेल, जितेंद्र परमार, अनिल उपाध्याय, कमल किशोर, पूर्णिमा शर्मा, किरण गोगोई सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।