धौलपुर जिले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसई नीम में सत्र 2026-27 के नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश कुमार शर्मा ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्था प्रधान मधु कुमारी, संजीव बघेला और अन्य स्टाफ सदस्यों ने अतिथि का स्वागत किया। समारोह के दौरान नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में भामाशाह मुकेश कुमार पाराशर ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। मुख्य अतिथि महेश कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा विभाग में शिक्षक अपनी जिम्मेदारी से बढ़कर विद्यार्थियों के हित में कार्य करते हैं। उन्होंने शिक्षकों की इस भावना की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में मंच संचालक अनुपम शर्मा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में विद्यालय स्टाफ एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।