धौलपुर के मेला ग्राउंड में शरद पूर्णिमा पर शरद महोत्सव का आगाज हुआ। इसकी शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ की गई। नगर परिषद सभापति गिरीश गर्ग और सभी पार्षदों ने धार्मिक रीति-रिवाजों से पूजा कर महोत्सव की सफलता की कामना की। शहरवासियों में महोत्सव को लेकर उत्साह है। इसे खास बनाने की तैयारी है। मेला ग्राउंड में लोग खरीदारी के साथ मनोरंजन का भी आनंद ले सकेंगे। यह महोत्सव दीपावली के बाद तक चलेगा। नगर परिषद आने वाले लोगों को अच्छी सुविधाएं देने पर जोर दे रही है। अच्छी क्वालिटी का सामान सही दाम पर बेचने वाले दुकानदारों को सम्मानित किया जाएगा। इससे दुकानदारों को प्रोत्साहन मिलेगा और ग्राहकों को भी बेहतर खरीदारी का मौका मिलेगा। शरद पूर्णिमा से शुरू हुए इस महोत्सव से शहर में उत्सव का माहौल बन गया है। दीपावली तक और उसके बाद भी मेला ग्राउंड में लोगों की भीड़ रहने की उम्मीद है।