धौलपुर जिले में लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज बदला है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। फुहारों से गुलाबी ठंड का अहसास हुआ, जिससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है। मौसम में यह बदलाव गुरुवार दोपहर से शुरू हुआ था। तब आसमान में बादल छाए और तेज हवाएं चलीं, जिसके बाद बूंदाबांदी भी हुई। शुक्रवार सुबह भी यही स्थिति बनी रही। रिमझिम फुहारों से तापमान गिरा और वातावरण में ठंडक बढ़ी। सुबह घरों से निकले लोगों को हल्की ठंड महसूस हुई। बादल और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना रहा। रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी से रोजमर्रा के कामों में थोड़ी दिक्कत आई। मौसम विभाग ने पहले ही जिले में बारिश की चेतावनी दी थी। लगातार दूसरे दिन ठंडक रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।