डीडवाना के आदर्श नगर में रेलवे स्टेशन रोड पर आदर्श नगर सेवा समिति आज से शारदीय नवरात्रि महोत्सव मना रही है। इसमें जागरण, गरबा रास, आकर्षक झांकियां और हवन जैसे धार्मिक कार्यक्रम होंगे। समिति प्रतिनिधि राजेश चौहान ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत आज रात 9 बजे विशाल जागरण और भजन संध्या से होगी। इसमें अनिल सैन एंड पार्टी माता रानी के भजन पेश करेगी। 18 अक्टूबर को रात 9 बजे भव्य गरबा रास होगा। 19 अक्टूबर को शाम 7 बजे सीताराम टेलर जसवंतगढ़ एंड पार्टी मनमोहक और सजीव धार्मिक झांकियां दिखाएगी। महोत्सव का समापन 20 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे हवन और दोपहर 1:15 बजे मूर्ति विसर्जन के साथ होगा। समिति रोज सुबह 8:15 बजे और शाम 7:15 बजे महाआरती भी कर रही है।