डीडवाना में भारत विकास परिषद शाखा की मासिक बैठक रविवार को अध्यक्ष डॉ. गजादान चारण की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन के सेवा और संस्कार प्रकल्पों की समीक्षा की गई। परिषद के उद्देश्यों को लोगों तक पहुंचाने और गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। सचिव सुरेन्द्र सोनी ने बैठक का संचालन किया। संस्कार संयोजक भुवनेश शर्मा ने गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन, भारत को जानो प्रतियोगिता और कन्या पूजन जैसे कार्यक्रमों की जानकारी दी। सेवा संयोजक अमरीश माथुर ने मेडिकल उपकरण बैंक की कार्यप्रणाली बताई। महिला सहभागिता बढ़ाने पर हुआ विचार-विमर्श बैठक में पर्यावरण संरक्षण और संगठन में महिला सहभागिता बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ। क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव विनोद सेन ने बताया कि वर्ष का अंतिम कार्यक्रम क्षेत्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता 12 जनवरी 2027 को होगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं। डॉ. गजादान चारण ने सालभर के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से डीडवाना शाखा ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। बैठक के अंत में शाखा कोषाध्यक्ष बालमुकुंद बगड़िया ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी लोकेश अग्रवाल ने दी।