डीडवाना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को पूर्व विधायक चेतन डूडी के घर से रैली निकाली गई, जो अंबेडकर सर्किल पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने राठौड़ का पुतला जलाया। चेतन डूडी ने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रवादी पार्टी है और देश की आजादी में उसकी भूमिका रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनके नेताओं का आजादी के आंदोलन से कोई संबंध नहीं रहा। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने भी बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से सैनिकों और पीड़ित परिवारों की भावनाएं आहत होती हैं। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन, सारिका सिंह चौधरी और चेतन डूडी सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।