डीडवाना में श्री आदर्श सरस्वती सेवा समिति रविवार, 18 अक्टूबर को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन करेगी। यह समिति का 51वां मोतियाबिंद और नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर होगा। इसमें मोतियाबिंद की जांच और लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा मिलेगी। समिति के मीडिया प्रभारी लोकेश अग्रवाल ने बताया कि यह शिविर शंकरा आई हॉस्पिटल और जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के सहयोग से हो रहा है। शिविर दोजराज गणेश मंदिर रोड स्थित अग्रसेन भवन में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा। समिति अध्यक्ष नितेश बाजारी और मंत्री बनवारी मोट के अनुसार, मरीजों की जांच आधुनिक मशीनों से होगी। मोतियाबिंद के मरीजों का बिना टांके के ऑपरेशन किया जाएगा। मरीजों के लिए चश्मा, भोजन और रहने की मुफ्त व्यवस्था भी रहेगी। जांच के लिए आने वाले मरीज अपने साथ आधार कार्ड की दो फोटोकॉपी लाएं।