कुचामन सिटी में हुई राष्ट्रीय एसके कराटे चैंपियनशिप में मारवाड़ स्पोर्ट्स एकेडमी डीडवाना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एकेडमी ने कुल 35 पदक जीते, जिनमें 27 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य शामिल हैं। इस जीत के साथ एकेडमी उपविजेता बनी और उसे बेस्ट टीम अवार्ड से भी नवाजा गया। इस चैंपियनशिप में अथर्व चौधरी, सार्थक, आसका और भव्या चौधरी ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीते। प्रियांशी ने भी तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। निधि ने दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए। ऋषभ और युवराज ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। अन्य खिलाड़ियों ने भी रजत और कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में योगदान दिया। इसका आयोजन साइमन कराटे एकेडमी कुचामन सिटी और सारे हिंदू समाज श्री शीतला माता मंदिर सेवा समिति ने किया था। एकेडमी के डायरेक्टर डॉ. सोहन चौधरी ने बताया कि उनकी एकेडमी 12 साल से खेल प्रतिभाओं को निखार रही है।