डीडवाना-कुचामन जिले में गुरुवार को 11 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित इन शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिलेगा। शिविरों का आयोजन सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा। जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने बताया कि ये शिविर डीडवाना उपखंड की पावा और बरंगना, मौलासर की रसीदपुरा, लाडनूं की सारड़ी, कुचामन की हीरानी, परबतसर की जंजीला और ललाना कलां, नावां की खोरंडी और इंदोखा, तथा मकराना की जाखली और काशीनगर ग्राम पंचायतों में लगेंगे। लोगों की परेशानियों मौके पर ही की जाएगी दूर इन शिविरों में आमजन की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। साथ ही, पात्र व्यक्तियों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।