पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत डीडवाना में पंचायत समिति सदस्य पदों के चौथे चरण के लिए शनिवार से नामांकन शुरू हुए। पहले दिन जिले की चार पंचायत समितियों में कुल 9 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को चौथे चरण के चुनाव के लिए लोक सूचना जारी की गई। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन डीडवाना पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 5 नामांकन दाखिल हुए। कुचामन सिटी और लाडनूं पंचायत समितियों में 2-2 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। मौलासर पंचायत समिति में कोई नामांकन नहीं आया।