डीडवाना-कुचामन पंचायती राज चुनाव-2026 के तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए कुल 519 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं। इनमें जिला परिषद के 154 और जिले की पांच पंचायत समितियों के 365 उम्मीदवार शामिल हैं। जांच के दौरान जिला परिषद के 46 और पंचायत समिति सदस्य पदों के 78 नामांकन पत्र खारिज किए गए, जबकि क्रमशः 3 और 12 नामांकन निरस्त हुए। जिला परिषद के 35 निर्वाचन क्षेत्रों में 154 उम्मीदवार वैध जिला परिषद के 35 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 203 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें 185 उम्मीदवार शामिल थे। जांच के दौरान 46 नामांकन पत्र खारिज किए गए और 3 निरस्त हुए। इसके बाद जिला परिषद सदस्य पद के लिए 154 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं। पांच पंचायत समितियों में 365 उम्मीदवारों के नामांकन सही जिले की पांच पंचायत समितियों के 87 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 455 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें 425 उम्मीदवार शामिल थे। जांच में 78 फॉर्म खारिज किए गए और 12 निरस्त हुए। इसके बाद पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 365 उम्मीदवार वैध पाए गए। पंचायत समिति वार उम्मीदवारों की स्थिति नामांकन जांच के बाद पंचायत समिति वार वैध उम्मीदवारों की स्थिति इस प्रकार है: नावा: 98 उम्मीदवार मकराना: 78 उम्मीदवार इटावा-बामनिया: 67 उम्मीदवार परबतसर: 61 उम्मीदवार पीलवा: 61 उम्मीदवार नावा पंचायत समिति में सबसे अधिक 98 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं, जबकि परबतसर और पीलवा में 61-61 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।