डीडवाना में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती ब्राह्मण समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के ऐतिहासिक नागोरिया मंदिर से हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले, पंडितों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और आरती उतारी। जय परशुराम के जयकारे गूंजे नागोरिया मंदिर से शुरू होकर, शोभायात्रा नागोरी गेट, अशोक स्तंभ, गोदारा मार्केट और बापू बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। 'जय परशुराम' और 'वीर परशुराम' के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। झांकियां रही आकर्षण का केंद्र शोभायात्रा बापू बाजार से होते हुए चारभुजा मंदिर पहुंची और अंत में झालरिया मंदिर पर समाप्त हुई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु और भगवान परशुराम की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र थीं। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर समाज की एकता, सद्भाव और राष्ट्र कल्याण का संकल्प भी लिया गया।