डीडवाना में अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता फेलीराम मीणा के निर्देशानुसार शनिवार को एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप सहायक अभियंता (शहर) विद्युत विभाग, डीडवाना मुख्यालय पर पीएम सूर्यघर योजना के तहत आयोजित हुआ। शिविर के दौरान कुल 5 सोलर आवेदनों का पंजीकरण किया गया। यह योजना उपभोक्ताओं के बीच सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इस अवसर पर सहायक अभियंता अजय सिंह राठौड़, वरिष्ठ लिपिक सुनील कुमार वैष्णव सहित विभागीय कर्मचारी, सोलर वेंडर और विद्युत उपभोक्ता मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार ऐसे कैंप समय-समय पर आयोजित किए जा रहे हैं। इनका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पीएम सूर्यघर योजना का लाभ दिलाना और सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करना है।