डीडवाना थाना पुलिस ने 5.775 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त चूरा जब्त किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक ट्रक को भी कब्जे में लिया गया है। साथ ही 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दौलतपुरा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर उसमें से अवैध डोडा—चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से 42 वर्षीय अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है, जो होशियारपुर, पंजाब का निवासी है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में डीडवाना थाना पुलिस और डीएसटी टीम के अधिकारियों व जवानों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।