डीडवाना में स्वर्णकार समाज ने 25 अक्टूबर को होने वाले महाराजा अजमीढ़ जयंती महोत्सव और सती सावित्री माता मंगल पाठ की तैयारियों पर बैठक की। कार्यक्रम को भव्य बनाने पर चर्चा हुई। समाज के वरिष्ठजनों, नवयुवक मंडल और महिला मंडल की मौजूदगी में पोस्टर-पैम्फलेट जारी किए गए। पोस्टर विमोचन के मौके पर महामंडलेश्वर साध्वी ईश्वरी नंद गिरी मौजूद थीं। उनके हाथों से पोस्टर जारी हुए। उनका आशीर्वाद मंगल पाठ कार्यक्रम में भी मिलेगा। समाज की गिरिजा सोनी ने बताया कि महोत्सव के तहत मंगल कलश यात्रा निकलेगी। यह शीतल कुंड मंदिर से शुरू होकर स्वर्णकार समाज की भूमि तक जाएगी। सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपने और भागीदारी पर भी चर्चा हुई। सती सावित्री माता का मंगल पाठ कोटड़ी सती माता के परिवारजन कराएंगे। महिला संयोजिका पूर्णिमा सोनी ने सभी माताओं और बहनों से महोत्सव में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।