डीडवाना-कुचामन क्षेत्र में पुलिस वाहन की टक्कर से गंभीर घायल टोलकर्मी के परिजनों और परिजन और ग्रामीण देवराठी टोल प्लाजा पर बुधवार रात प्रदर्शन किया। उन्होंने जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना 7 मार्च को सालासर रोड स्थित देवराठी टोल प्लाजा पर हुई थी। जहां देवराठी गांव निवासी टोलकर्मी भगवान पुरी को डीडवाना पुलिस थाने की गाड़ी ने टक्कर मारी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें काफी दूर तक घसीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में 22 दिन बाद FIR दर्ज की गई है। फिलहाल भगवान पुरी जयपुर के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस और टोल कंपनी ने पीड़ित को इलाज और आर्थिक सहायता का आश्वासन देकर मामले को दबाने की कोशिश की। हालांकि, अब दोनों पक्षों द्वारा मदद से इनकार करने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है। इसी के विरोध में बीती रात परिजन और ग्रामीण देवराठी टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस ने पहले प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी। दबाव बढ़ने के बाद 22 दिन बाद अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा ​है कि इतने गंभीर मामले में FIR दर्ज करने में इतनी देरी क्यों हुई और किसे बचाने का प्रयास किया जा रहा था। पीड़ित परिवार अब निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहा है।