भिलवाड़ी| कस्बे के मार्केट में शुक्रवार देर रात खड़े एक ट्रक से बदमाश डीजल चोरी कर ले गए। घटना का पता शनिवार सुबह ट्रक स्टार्ट करने पर चला। इसके बाद चालक ने पिपलिया पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। ट्रक चालक रतनलाल गुर्जर के अनुसार वह देवली से बनास नदी की रेत लेकर ट्रक आरजे 06 जीबी 7218 से भिलवाड़ी आया था। रेत की अनलोडिंग शनिवार को होनी थी, इसलिए ट्रक मार्केट में खड़ा किया था। रात करीब 2 बजे अज्ञात चोर डीजल निकालकर फरार हो गए।