टोंक| छान के रविंद्र बाल निकेतन में पढ़ी मेघा जांगिड़ ने 12 वीं कक्षा में विज्ञान वर्ग में 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। मेहंदवास निवासी शशिभूषण जांगिड़ की पुत्री मेघा का कहना है कि उसने पिछले सालों के पेपर साल्व किए। उसने 6 से 7 घंटा नियमित पढ़ाई के साथ नोट्स तैयार किए। रटने के बजाय कॉन्सेप्ट समझे व सिलेबस पूरा होने के बाद बिना तनाव लिए नियमित ऑफलाइन व ऑनलाइन तैयारी करती रही। कड़ी मेहनत, अनुशासित दिनचर्या के साथ उसने सफलता का श्रेय माता-पिता व रवींद्र स्कूल के शिक्षकों को दिया। भविष्य में वह प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है।