किशनगंज| पंचायत सशक्तिकरण अभियान को लेकर भाजपा मंडल किशनगंज की बैठक कस्बे के निजी मैरिज गार्डन में बुधवार को आयोजित की गई। मंडल महामंत्री रामसिंह गुर्जर ने बताया ​कि भाजपा जिला महामंत्री राकेश जैन व जिला मंत्री विष्णु गुप्ता के मुख्य आतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष गोविंदसिंह राजावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने आगामी पंचायतराज चुनावों की तैयारी के लिए तैयारी शुरू करने, कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मज़बूत करने पर जोर दिया। बूथ समितियों के गठन, पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति तथा शीर्ष नेतृत्व की ओर से मांगी गई संगठनात्मक रिपोर्ट को व्यवस्थित रूप से तैयार करने के निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति जिम्मेदारियों का बोध कराते हुए रोडमैप साझा किया। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। जिसमें विभिन्न अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का निर्णय लिया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। अंत में मंडल अध्यक्ष गोविंदसिंह राजावत ने धन्यवाद दिया। बैठक में दुर्गाशंकर नागर, भानुप्रताप सिंह, मंडल महामंत्री हेमंतराम खींची, पुरुषोत्तम मीणा, प्रहलाद सुमन, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र गुर्जर, विजय गुर्जर, प्रेम मीणा, हरिराम मीणा, अंकुर सुमन, आकाश सहरिया सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।