भास्कर न्यूज | बाड़मेर स्थानीय राय कॉलोनी रोड स्थित रेस्टोरेंट में रविवार को रेस्टा शिक्षक संघ की ओर से नव पदोन्नत व्याख्याताओं, रेस्टा जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्यों, ब्लॉक अध्यक्षों का स्नेह मिलन व सम्मान सम्मेलन हुआ। जिला संयोजक नरेन्द्र कुमार जैन विनय ने बताया कि रेस्टा के बैनर तले हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बगताराम जाखड़ ने मेहमानों का स्वागत किया। संगठन की उपलब्धियां व आगे की रूपरेखा बताई। कुटुंब प्रबोधन गतिविधि जोधपुर प्रांत के टोली सदस्य अशोक दवे ने कुटुंब प्रबोधन, कुटुंब मित्र, सुसंस्कृत परिवार पर बात रखी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य चैनाराम चौधरी ने कहा कि नवपदोन्नत व्याख्याता नए दायित्व को नई ऊर्जा से निभाएं। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बाड़मेर रेखा यादव ने शिक्षकों की समाज व देश निर्माण में भूमिका बताई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बाड़मेर ग्रामीण रमेश जैन, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा गौतम गोदारा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा दीपा राम पोटलिया, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा भगवानदास बारूपाल, स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल चूली के प्राचार्य ईश्वरदान देथा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रानीगांव के प्राचार्य नाकेश व्यास, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरोहितों की बस्ती के प्राचार्य नृसिंह जांगिड़, रेसला जिलाध्यक्ष डूंगरसिंह सारण समेत मौजूद लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की। इस दौरान विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भामाशाहों रेस्टा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिसिंह कड़वासरा, लक्ष्मण कड़वासरा, नवलाराम चौधरी, रेखाराम चौधरी का स्वागत माल्यार्पण व साफा पहनाया गया। स्मृति चिन्ह दिए गए। व्यवस्थाओं के लिए रूपसिंह इंदा, गणपतसिंह का बहुमान किया गया।