बारां| माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के नोडल संग्रहण केंद्र राउमावि कोटा रोड के अधीनस्थ राजकीय व गैर राउमावि को कक्षा 10 व 12 की अंक तालिकाओं का वितरण मंगलवार से होगा। प्रधानाचार्य राधेश्याम मीणा व प्रभारी सुनील कुमार मेहता ने बताया कि नोडल केंद्र के अधीनस्थ बारां, अंता व मांगरोल ब्लॉक के स्कूलों को सुबह 8 से दोपहर 12.30 बजे तक वितरण होगा। अंक तालिका प्राप्त करने के लिए संस्था प्रधान द्वारा प्रमाणित अधिकार पत्र बोर्ड विद्यालय कोड साथ लाना होगा।