दौसा | जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में 12 मई को पंचायत समिति नांगल राजावतान की ग्राम पंचायत थूमड़ी में रात्रि चौपाल आयोजित की जाएगी। सहायक निदेशक लोक सेवाएं एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अरविन्द शर्मा ने बताया कि रात्रि चौपाल में सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे एवं मौके पर आमजन की जनसुनवाई कर समस्याओं का निस्तारण करेंगे। .कलेक्टर की रात्रि चौपाल। कहां : ग्राम पंचायत थूमड़ी समय : शाम 7 बजे से