राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर जिला टोंक की बैठक बैरवा धर्मशाला में जिलाध्यक्ष सर्वेश मेहरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों पर चर्चा हुई। आगामी कार्यक्रमों पर भी बात हुई। सर्वसम्मति से जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18 व 19 सितंबर को पहाड़िया मैरिज गार्डन, टोंक में कराने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा बारूपाल करेंगे। मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस, अम्बेडकर वेलफेयर सोसाइटी जयपुर के अध्यक्ष सतवीर सिंह होंगे। जिलाध्यक्ष रामरतन खटीक व जिलामंत्री जितेंद्र बैरवा ने बताया, सम्मेलन के लिए मुकेश कराड़िया को संयोजक बनाया गया है। राकेश कुमार बैरवा को सहसंयोजक बनाया गया है। मुरलीधर वर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सम्मेलन में जिलेभर के शिक्षक व संगठन पदाधिकारी शामिल होंगे। शैक्षिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विचार होगा। शिक्षक हितों के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष हरिराम बड़ीवाल, शिवराज बैरवा, जयंती प्रकाश नुवाल, सुरेश कुमार बंसीवाल, सुदर्शन जोनवाल, मदन लाल वर्मा, श्योजी लाल बैरवा, सुरेश कुमार वर्मा, छोटू लाल चंदेल, बृजमोहन कोली, ओमप्रकाश वर्मा सहित संगठन पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।