चूरू | अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे नगरपरिषद के सामने स्थित शिक्षक भवन में होगी। जिलाध्यक्ष सुनीता कपूरिया की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में महिला कांग्रेस जिला प्रभारी टीना शर्मा संगठनात्मक समीक्षा व आगामी कार्यक्रमों को लेकर जानकारी देगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला कांग्रेस संगठन को जिला व बूथ स्तर तक अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने, संगठन का विस्तार, अधिकाधिक महिलाओं की भागीदारी तथा 21 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के दौरान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ओर से आयोजित संसद चलो” अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।