निवाई| जिला तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई में किया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव संजय शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में टोंक जिले सहित आरए ए पोर्टल पर अनुमति प्राप्त खिलाड़ी पुरुष एवं महिला वर्ग में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को आरएए पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। टोंक| जयपुर डिस्कॉम की ओर से 33 केवी बहीर फीडर पर अतिआवश्यक मरम्मत के कारण रविवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। डिस्कॉम के सहायक अभियंता (ऑपरेशन-प्रथम) ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान 33 केवी बहीर फीडर से जुड़े सभी 33/11 केवी बिजली उपकेंद्रों की सप्लाई बंद रहेगी। इससे सिविल लाइंस, कलेक्ट्रेट, सआदत अस्पताल, जनाना अस्पताल, पुरानी टोंक, काला बाबा, मेहंदीबाग, सोलंगपुरा, चिड़ी की बाड़ी, बहिर, महादेवली, सईदाबाद, सरवराबाद, बहीर पंप हाउस, मोलाईपुरा पंप हाउस, लहन, पालड़ी, डाइट रोड, मोलाईपुरा, वजीरपुरा, बिछा रस सहित आसपास +