भास्कर संवाददाता | चूरू जिला तीरंदाजी संघ की ओर से 15 जुलाई को जिला सीनियर पुरुष व महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी। तीरंदाजी संघ सचिव आकाश शर्मा ने बताया कि स्टेडियम में सुबह नौ बजे से प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता के आधार पर जिला टीम का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित होने वाले खिलाड़ी 10 अगस्त से बीकानेर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को आधार कार्ड और मूल निवास प्रमाण पत्र की फोटो प्रति लानी होगी। खिलाड़ी स्टेडियम में तीरंदाजी कोच सुनील रक्षक से पंजीकरण करा सकते हैं।