टोंक जिले में एक बार फिर मौसम बदल गया है। बीती मध्य रात से मंगलवार सुबह तक जिले के कई हिस्सों में रिमझिम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। लगातार बारिश के बाद अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस गिरकर 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने जिले के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। रातभर कई इलाकों में हुई बारिश बीती मध्य रात से मंगलवार सुबह तक जिले के कई हिस्सों में रिमझिम बारिश होती रही। कहीं हल्की तो कहीं धीमी गति से बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया और लोगों को कई दिनों से बनी गर्मी और उमस से राहत मिली। किसानों को भी अब अच्छी बारिश की उम्मीद है। 7 डिग्री तक गिरा तापमान लगातार बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला। अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे 24 घंटे पहले अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। सुबह से बादलों का डेरा मंगलवार सुबह से ही जिले में आसमान पर घने बादल छाए हुए हैं। सूरज ज्यादातर समय नजर नहीं आया, जिससे धूप का असर नहीं रहा। मध्यम गति से हवा भी चलती रही, जिससे मौसम और सुहाना हो गया। कई लोग इस मौसम का आनंद लेने के लिए घरों से बाहर भी निकले। मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट मौसम विभाग ने अन्य जिलों की तरह टोंक जिले के लिए भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यलो अलर्ट को देखते हुए जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। फिलहाल बूंदाबांदी से ही लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।