अलवर| विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सेंट एंसलम सीनियर सेकंडरी स्कूल में ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायने कोलॉजी सोसायटी की ओर से हेल्थ एंड वेलनेस वर्कशॉप आयोजित की गई। इस दौरान स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए बेहतर जीवन- शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. ऋचा गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य ही असली पूंजी है। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य पाने, कार्य-क्षमता एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए संतुलित एवं पौष्टिक भोजन करने, नियमित रूप से व्यायाम करने, टहलने, पर्याप्त नींद लेने, वजन संतुलित रखने का परामर्श दिया। को-ऑर्डिनेटर हीना उस्मानी ने शिक्षकों और विशेषज्ञ डॉक्टर्स के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल फादर भूपेंद्रसिंह, सिस्टर टेसी रोज भी मौजूद रहे।