अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के संदर्भ में की गई टिप्पणी के खिलाफ आज झुंझुनू की सड़कों पर जनता ने प्रदर्शन किया। 'मुस्लिम न्याय मंच' और 'सर्व समाज' के तत्वाधान में बड़ी संख्या में लोग जिला कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए और ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। ​दरअसल, यह पूरा विवाद डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत के लिए विवादित शब्द का इस्तेमाल करने के बाद शुरू हुआ। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के खिलाफ इस तरह की अमर्यादित भाषा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ​प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारत एक उभरती हुई विश्व शक्ति है और किसी भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को हमारे देश के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का हक नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। ​प्रदर्शन में ये रहे मौजूद ​इमरान बडगुजर (अध्यक्ष, मुस्लिम न्याय मंच), ​सहदेव कसवा, अजीत मेघवाल, ​एडवोकेट राजेश सबल, एडवोकेट बजरंग लाल, ​लतीफ खानजादा, इश्तियाक कुरेशी, अकील कुरेशी, ​यूनुस रंगरेज, मास्टर यूनुस भाटी ​राजेंद्र शेखावत, अंकित चौधरी, मकबूल अमीन, ​वासिद, आसिफ कुरेशी, रामचंद्र कुलहरि, फरमान चोपदार, ​रामनारायण, अब्दुल सत्तार, अली अंसारी, गुलाम हुसैन सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।